फेड़ क्रिकेट जोड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, टीमों एवं अधिकारियों के लिए निम्नलिखित नियम एवं विनियम लागू होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के लिए इन नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
खिलाड़ियों को आवश्यकता पड़ने पर आधार कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
सभी टीमों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले मैदान पर उपस्थित होना आवश्यक होगा।
किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा, झगड़ा, दुर्व्यवहार या अनुशासनहीनता पाए जाने पर खिलाड़ी या टीम को प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है।
मैच के दौरान अंपायर एवं आयोजन समिति का निर्णय अंतिम और सभी खिलाड़ियों पर मान्य होगा।
सभी खिलाड़ियों को निर्धारित टीम जर्सी एवं खेल सामग्री के साथ मैदान में उतरना होगा।
मैचों का प्रारूप एवं ओवरों की संख्या आयोजन समिति द्वारा निर्धारित की जाएगी।
मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में मैच का समय, स्थान या प्रारूप बदला जा सकता है।
खिलाड़ी अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सामान की जिम्मेदारी स्वयं निभाएंगे। आयोजन समिति किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगी।
आयोजन समिति को किसी भी नियम में संशोधन करने तथा आवश्यक निर्णय लेने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।